सियासत की कसौटी पर ‘सोनम गुप्ता की वफा’


सोशल मीडिया से लिए गए चित्र। 
हिंदुस्तान सब कुछ भूल सकता है, लेकिन सोनम गुप्ता की बेवफाई नहीं। नोटबंदी में मोदी से ज्यादा कोई अगर हिट हुआ तो सोनम गुप्ता की बेवफाई। लेकिन अब प्रधानमंत्री के नोटबंदी कार्यक्रम का रिजल्ट आना है और सोनम गुप्ता की बेवफाई का भी। लिहाजा मार्केट फिर से बनने लगा। इस कसौटी पर केवल राहुल, प्रियंका, मोदी ही नहीं हैं, सोनम गुप्ता भी है। उसकी वफा है। चुनाव में रोज कुछ न कुछ नया मिलेगा। लेकिन इस दफा वही पुराना माल नए पैकेट में है। सोनम गुप्ता की वफा को परखा जाएगा। बाजार में नए नोट आ गए। नोटबंदी वाले नहीं, नोटबंदी की सफलतम अभिनेत्री सोनम गुप्ता के। उनका अपना बैंक है, इस नोट को जारी करने वाले गवर्नर भी अलग है। उनके दस्तखत नहीं होते। होती है तो सोनम गुप्ता के नाम की एक सील जो राजशाही मुहर की तरह लगा दी जाती है और यह नोट पूरी धमक के साथ बाजार में चलता है। इस दफा सोशल मीडिया पर साझा होनी शुरू हुई है सोनम गुप्ता की सियासी पसंद। नए नोट पर राहुल को पीएम बनाने की चाहत है, तो पुराने नोट पर मोदी को ही वापस लाने की इच्छा। नोटबंदी में सोनम गुप्ता पर जितने आरोप लगे उनको खारिज करते हुए उसने बता ही दिया कि असल में बेवफा वो नहीं, सरकार है। पुराने नोट पर। वहीं नोट जो अब नए कलेवर में है। सोनम गुप्ता प्रचार में, राहुल और मोदी दोनों के।








फेसबुक पर वायरल होने वाली एक पोस्ट में दस के नोट में लिखा - ‘वोट तो मोदी को ही दूंगी, बेवफा हूं धोखेबाज नहीं’ - सोनम गुप्ता। एक अन्य शख्स ने अपने एकाउंट पर पोस्ट किया कि ‘सोनम गुप्ता बेवफा नहीं, बेवफा तो सरकार है’। इन पोस्ट पर लोगों के कमेंट भी खूब आ रहे हैं। वहीं लोग इन पोस्ट को शेयर कर रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में लिखा हुआ है कि ‘सोनम गुप्ता की चाहत पीएम बने राहुल गांधी’ । चुनावी सीजन में वायरल होने वाली ये पोस्ट अब लोगों के बीच भी चर्चा का विषय हैं।

हो भी क्यों न पोस्ट आखिरकार सोनम गुप्ता से जुड़ी है। 2016 के बाद दो ही बालाएं बला कि तरह दिलो दिमाग पर छाईं थीं। उनमें से एक थी सोनम गुप्ता जो बेवफा निकली और दूसरी प्रिया प्रकाश वारियर जिसके खंजन नैंनों ने दिल न जाने कितनों के तोड़े लेकिन किसी के हाथ न आई। कुल मिलाकर दोनों की बेवफा साबित हो गईं। अब इस विषम काल में, माफ करिएगा इस विषम साल में सोनम गुप्ता पिटारे से बाहर आई हैं। यूं तो पार्टियां अपने प्रचार में हैं। लेकिन सोनम गुप्ता का प्रचार जाने किसके लिए अच्छा साबित हो जाए। क्या पता प्रियंका गांधी जो जादू न चला पाएं वो सोनम गुप्ता की वफा कांग्रेस के लिए चला दे। ये भी मुमकिन है कि ग्राउंड पर भाजपा के सांसदों के फेल होने के बाद भी सोनम गुप्ता की अपील ही मोदी के काम आ जाए। सांसद भले ही जीतने के बाद क्षेत्र में न आएं हों लेकिन जनता सोनम की अपील के बाद ये कह दे - ‘बेवफा तो तुम हो, सोनम गुप्ता नहीं, न वो धोखेबाज है, न हम, इसलिए वोट मोदी को ही देंगे’

अच्छा है सोनम गुप्ता अभी मैं भी चौकीदार अभियान से नहीं जुड़ी हैं। अगर जुड़ जाएं तो रविशंकर प्रसाद को दोबारा पत्रकारों को आंकड़ा देना पड़ेगा। मुमकिन है सोनम गुप्ता के जुड़ते ही विपक्षियों में भी चौकीदार बनने की होड़ लग जाए। कौन जाने ऐसे चौकीदार को देख किसकी नियत डोल जाए। जब देश के मंदिर में लोगों की आंखे चल सकती हैं तो ऐसे चौकीदारों को देख संसद से बाहर भी कुछ कुंवारों की आंखें डोल सकती हैं। क्या पता कुंवारों के खेमे के विधुर का ईमान भी ऐसे चौकीदार को देखकर डोलने लगे। क्या पता शशि थरूर धोखा देकर चौकीदार बन जाए। वैसे भी उन्हें वफा-बेवफाई से फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जनाब आप क्या जाने हम्हें बेवफाई से डर नहीं लगता, आपके प्यार से लगता है, साहेब। सोनम को सुनंदा बनाने में कितनी देर लगाएंगे आप।

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा पढ़े गए

एक पाती वैकुंठ को ... मनोहर तेरो नाम

स्वर्ग की आज़ादी - हमीं अस्त, हमीं अस्त, हमीं अस्त

केवल विरोध के लिए भाषा का विरोध