संदेश

अप्रैल, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खादी से समझौता करना पड़ता है, गांधी से मक्कारी करनी पड़ती है

चित्र
चुनाव जब भी आते हैं तो मुझे पंडित जमुना प्रसाद उपाध्याय की एक ग़ज़ल याद आ जाती है - जब-जब रायशुमारी करनी पड़ती है क्या-क्या कारगुजारी करनी पड़ती है खादी से समझौता करना पड़ता है गांधी से मक्कारी करनी पड़ती है हंसना नेमत है लेकिन कुछ लोगों को  हंसने की तैयारी करनी पड़ती है राजनीति में कागज की नौकाओं पर सौ-सौ बार सवारी करनी पड़ती है दीन-धरम से इनका लेना-देना क्या बात मगर अखबारी करनी पड़ती है        मुझे लगता है जमुना दादा ने ये पूरी ग़ज़ल जिस अंदाज में कही है वो उनके लंबे तजुर्बे का परिणाम है। यूं तो हर बार के चुनाव की तस्वीर कुछ ऐसी ही होती है। लेकिन इस बार के चुनाव की तस्वीर तो हू-ब-हू ऐसी ही है। न कोई मुद्दा, न कोई प्रतिभा, न जनता की जरूरत जानने की कोशिश, न लोगों के प्रेम-सौहार्द्र की चिंता। लेकिन बात पूरी अखबारी। केवल अपनी जीत का गणित लगा रहे हैं प्रत्याशी और कैसे उनसे लाभ कमाया जा सकता है इसका गणित लगाने में लगे हैं कुछ समर्थक और वोटर।       अखबारों में चुनाव की हकीकत बयान कर पाना मुश्किल है। तमाम सीमाएं और बंधन तोड़कर ...