संदेश

स्वर्ग की आज़ादी - हमीं अस्त, हमीं अस्त, हमीं अस्त

चित्र
गर फिरदौस बर रुए जमीं अस्त, हमीं अस्त, हमीं अस्त, हमीं अस्त।  (फारसी में मुगल बादशाह जहाँगीर के शब्द) धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, यहीं है, यहीं हैं। कश्मीर की झेलम घाटी का नज़ारा झेलम की वादियों में सिमटा एक राज्य, केसर की क्यारियों से सजा एक राज्य, ट्यूलिप के फूलों की चादर ओढ़े एक राज्य न जाने कितने सालों से अशांत था। कश्मीर केवल एक भूभाग नहीं बल्कि एक संस्कृति है, एक इतिहास हैं इसका वर्णन भारतीय वांगङमय में भी मिलता है। यह महर्षि कश्यप की भूमि है। यह इतिहास को समेटे एक ऐसी धरोहर है जिसे स्वतंत्र भारत ही नहीं पूरे विश्व के सामने और मानव सभ्यता के सामने आना चाहिए। दुनिया को मनुष्य संस्कृति के इतिहास को जानने का मौका मिलना चाहिए। यह वह क्षेत्र है जो कई लाख वर्ष पूर्व कैलाश अधिपति भगवान शिव के राज्य का क्षेत्र रहा।         प्राचीनकाल में कश्मीर हिन्दू और बौद्ध संस्कृतियों का पालना रहा है। माना जाता है कि यहाँ पर भगवान शिव की पत्नी देवी सती रहा करती थीं और उस समय ये वादी पूरी पानी से ढकी हुई थी। यहाँ एक राक्षस नाग भी रहता था, जिसे वैदिक ...

बंगाल से बीड: जीवनदाताओं के हाथ मौत

चित्र
               देश ने हाल ही में बंगाल में चिकित्सकों की हड़ताल देखी है। यह पहला मौका नहीं था जब चिकित्सकों ने हड़ताल की हो और उनकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हों। चिकित्सकों के अपने तर्क हैं और मरीजों की अपनी समस्याएं। मैंने स्वास्थ्य सेवाओं को भी करीब से देखा है और ब्यूरो पर रहते हुए स्वास्थ्य विभाग के हालात को भी। इसमें कोई दो राय नहीं कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बद से बदतर रही है। पिछले कुछ समय में यहां थोड़ा सुधार देखने को जरूर मिला है। लेकिन इसमें भी कोई झूठ नहीं कि सरकारी क्षे़त्र में लगे चिकित्सक अपनी सेवाओं के प्रति गंभीर नहीं रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में आईं नई नियुक्तियों की बात करें तो वो वरिष्ठ चिकित्सकों से कहीं ज्यादा जिम्मेदारी और लगन के साथ अपना काम कर रहे हैं।        बंगाल में जो हुआ वो क्रिया कि प्रतिक्रिया थी। अपने घर का कोई जाता है तो सभी को दर्द होता है, चिकित्सक भगवान तो नहीं। लेकिन उसे भगवान से कम नहीं माना जाता। अपने करीबी कि मौत पर गुस्सा होना, आक्रोश का किसी रूप में प्रकट होना स...

केवल विरोध के लिए भाषा का विरोध

चित्र
नमस्ते (वडक्कम) मेरी परवरिश एक ऐसे परिवेश में हूई है जहां भाषा, संस्कृति, विचार सभी का सम्मिश्रण रहा। दरअसल मेरे ननिहाल पक्ष से जहां मुझे तमिल के प्रति लगाव बढ़ा। वहीं ददीहाल पक्ष से उर्दू के प्रति प्रेम बढ़ा। मेरे नाना जी आर्डिनेंस फैक्टरी में सेवारत रहे। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ही रहने वाले हैं। लेकिन नौकरी के कारण अधिकांशतः बाहर ही रहे हैं। लंबे समय उनकी पोस्टिंग चेन्नई के आवाडी स्थित आर्डिनेंस फैक्टरी में रही है। मेरी मां की उच्च प्राथमिक और उनके भाई बहनों की प्राथमिक शिक्षा चेन्नई में ही हुई है। चेन्नई पहुंचने पर जितनी समस्या मेरे नानी-नाना को वहां के माहौल और भाषा में घुलने-मिलने में हुई, उतनी मेरी मां और उनके भाई-बहनों को नहीं हुई। उसका कारण था कि उनके बाल मस्तिष्क ने वहां की भाषा और संस्कृति को जल्द अपना लिया था। उनके बचपन के मित्र वहां हैं, चेन्नई की गलियों में उनका बचपन बीता है। वहां की कहानियां सुनकर, यहां वापस आ जाने के बाद भी घर में तमिल में बातचीत सुनकर मैं रोमांचित रहता था।         जब छोटा था तो छुट्टियों में नान...

खादी से समझौता करना पड़ता है, गांधी से मक्कारी करनी पड़ती है

चित्र
चुनाव जब भी आते हैं तो मुझे पंडित जमुना प्रसाद उपाध्याय की एक ग़ज़ल याद आ जाती है - जब-जब रायशुमारी करनी पड़ती है क्या-क्या कारगुजारी करनी पड़ती है खादी से समझौता करना पड़ता है गांधी से मक्कारी करनी पड़ती है हंसना नेमत है लेकिन कुछ लोगों को  हंसने की तैयारी करनी पड़ती है राजनीति में कागज की नौकाओं पर सौ-सौ बार सवारी करनी पड़ती है दीन-धरम से इनका लेना-देना क्या बात मगर अखबारी करनी पड़ती है        मुझे लगता है जमुना दादा ने ये पूरी ग़ज़ल जिस अंदाज में कही है वो उनके लंबे तजुर्बे का परिणाम है। यूं तो हर बार के चुनाव की तस्वीर कुछ ऐसी ही होती है। लेकिन इस बार के चुनाव की तस्वीर तो हू-ब-हू ऐसी ही है। न कोई मुद्दा, न कोई प्रतिभा, न जनता की जरूरत जानने की कोशिश, न लोगों के प्रेम-सौहार्द्र की चिंता। लेकिन बात पूरी अखबारी। केवल अपनी जीत का गणित लगा रहे हैं प्रत्याशी और कैसे उनसे लाभ कमाया जा सकता है इसका गणित लगाने में लगे हैं कुछ समर्थक और वोटर।       अखबारों में चुनाव की हकीकत बयान कर पाना मुश्किल है। तमाम सीमाएं और बंधन तोड़कर ...

सियासत की कसौटी पर ‘सोनम गुप्ता की वफा’

चित्र
सोशल मीडिया से लिए गए चित्र।  हिंदुस्तान सब कुछ भूल सकता है, लेकिन सोनम गुप्ता की बेवफाई नहीं। नोटबंदी में मोदी से ज्यादा कोई अगर हिट हुआ तो सोनम गुप्ता की बेवफाई। लेकिन अब प्रधानमंत्री के नोटबंदी कार्यक्रम का रिजल्ट आना है और सोनम गुप्ता की बेवफाई का भी। लिहाजा मार्केट फिर से बनने लगा। इस कसौटी पर केवल राहुल, प्रियंका, मोदी ही नहीं हैं, सोनम गुप्ता भी है। उसकी वफा है। चुनाव में रोज कुछ न कुछ नया मिलेगा। लेकिन इस दफा वही पुराना माल नए पैकेट में है। सोनम गुप्ता की वफा को परखा जाएगा। बाजार में नए नोट आ गए। नोटबंदी वाले नहीं, नोटबंदी की सफलतम अभिनेत्री सोनम गुप्ता के। उनका अपना बैंक है, इस नोट को जारी करने वाले गवर्नर भी अलग है। उनके दस्तखत नहीं होते। होती है तो सोनम गुप्ता के नाम की एक सील जो राजशाही मुहर की तरह लगा दी जाती है और यह नोट पूरी धमक के साथ बाजार में चलता है। इस दफा सोशल मीडिया पर साझा होनी शुरू हुई है सोनम गुप्ता की सियासी पसंद। नए नोट पर राहुल को पीएम बनाने की चाहत है, तो पुराने नोट पर मोदी को ही वापस लाने की इच्छा। नोटबंदी में सोनम गुप्ता पर जितने आरोप लगे ...

एक पाती वैकुंठ को ... मनोहर तेरो नाम

चित्र
ये तारीख 17 मार्च थी। जब हर कोई डूबा था चौकीदार बनने में। इस बीच तुम, जो सबसे मजबूत चौकीदार थे, चले गए। क्या दुख था कोई, या आहत हुए थे। कुछ भ्रष्ट भी खुद को चौकीदार कह रहे थे, इसलिए तो नहीं। तुम्हारे जाने से दुखी हूं, मन में कई प्रश्न हैं और एक कोलाहल भी। ये पाती लिख रहा हूं तुम्हारे नाम, वैकुंठ के पते पर, क्योंकि जानता हूं कहीं और ठौर न होगा तुम्हारा, ईश्वर भी कहीं और न भेजेंगे इस पवित्र आत्मा को।      क्या गेरुआ वस्त्र पहने तभी तुम्हें संत कहूं, आधी बांह की शर्ट में भी किसी संत को देखा है मैंने। कंदराओं में रहने वाले को ही सन्यासी कहूं क्या? आईआईटी जैसे विश्वस्तरीय संस्थान में भी सन्यासी होते हैं। कुछ वन में गृही रहते हैं, तुम गृह में सन्यासी थे। क्या देकर जाना चाहते थे इस दुनिया को। एक विचार साधारण रहने का, लेकिन ये इतना असाधारण है कि धारण कर पाना असंभव है। या एक जीवनशैली विशिष्टताओं को त्यागकर विशेषताओं को ग्रहण करने की, ये कहीं अधिक कठिन है।      जीवन भर शुद्ध अंत:करण से प्रत्येक कार्य को करने का जो संकल्प लिया वो कैसे किया? जैसे भी...