बंगाल से बीड: जीवनदाताओं के हाथ मौत
देश ने हाल ही में बंगाल में चिकित्सकों की हड़ताल देखी है। यह पहला मौका नहीं था जब चिकित्सकों ने हड़ताल की हो और उनकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हों। चिकित्सकों के अपने तर्क हैं और मरीजों की अपनी समस्याएं। मैंने स्वास्थ्य सेवाओं को भी करीब से देखा है और ब्यूरो पर रहते हुए स्वास्थ्य विभाग के हालात को भी। इसमें कोई दो राय नहीं कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बद से बदतर रही है। पिछले कुछ समय में यहां थोड़ा सुधार देखने को जरूर मिला है। लेकिन इसमें भी कोई झूठ नहीं कि सरकारी क्षे़त्र में लगे चिकित्सक अपनी सेवाओं के प्रति गंभीर नहीं रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में आईं नई नियुक्तियों की बात करें तो वो वरिष्ठ चिकित्सकों से कहीं ज्यादा जिम्मेदारी और लगन के साथ अपना काम कर रहे हैं। बंगाल में जो हुआ वो क्रिया कि प्रतिक्रिया थी। अपने घर का कोई जाता है तो सभी को दर्द होता है, चिकित्सक भगवान तो नहीं। लेकिन उसे भगवान से कम नहीं माना जाता। अपने करीबी कि मौत पर गुस्सा होना, आक्रोश का किसी रूप में प्रकट होना स...